अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आज 49 साल के हो गए हैं। अर्जुन रामपाल का मॉडलिंग करियर तो बेहतरीन रहा, लेकिन फिल्मों में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, उसके बाद भी लोग उन्हें काफी पसंद करते है।
अर्जुन रामपाल ने की थी दूसरी शादी
आपको बता दे की,अर्जुन ने मॉडल और मिस इंडिया रहीं मेहर जेसिया से 1998 में शादी की थी। हालांकि, शादी के 20 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। मेहर जेसिया को तलाक देने के बाद अर्जुन का अफेयर साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला से हो गया और दोनों लिव-इन में रहने लगे और इसी दौरान बिना शादी के ही अर्जुन रामपाल गैब्रिएला के बच्चे एरिक के पिता भी बन गए।
गैब्रिएला के प्रेग्नेंट होने के बाद ही अर्जुन रामपाल ने उनके साथ अपने रिलेशनशिप को मीडिया में उजागर किया था। बता दें कि अरिक अर्जुन रामपाल की तीसरी संतान हैं। अरिक से पहले अर्जुन की दो बेटियां हैं, जिनकी मां मेहर जेसिया हैं।
लेकिन अर्जुन और मेहर जेसिया के बीच अनबन की खबरें 2011 से ही आनी शुरू हो गई थीं। हालांकि, किसी तरह दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की खूब कोशिशें कीं। बाद में दोनों ने 2018 में अलग होने की घोषणा कर दी। इसके बाद अर्जुन रामपाल किराए के घर में शिफ्ट हो गए थे।
तलाक के बाद से अर्जुन एक विदेशी मॉडल गैब्रिएला को डेट कर रहें हैं और आज उही के साथ अपना समय बिताते हुए देखे जा सकते है । बीते दो सालो से दोनों रिलेशन में है, दोनों एक साथ लिव इन में रहते हैं और दोनों एक बेटे के माता पिता भी बन चुके हैं, हांलांकि दोनों ने अभी शादी नहीं की है और एक साथ रहते है। उनकी फ्रेंड गैब्रिएला इन दिनों किसी शोपिंग माल से निकलते हुए देखि गयी जिसमे वह काफी हॉट नजर आ रही थी ।