75वां स्वतंत्रता दिवस “75th Independence Day”

75 Years of Independence

हम सभी जानते है, की भारत  ने लगभग दो शताब्दियों तक ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से देश की स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए 15 अगस्त 2022 को 75 वां स्वतंत्रता दिवस “75th Independence Day” मनाया जा रहा है।

आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है

इस बार भारत अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस को “आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जा रहा है, जिसके लिए इस सम्य्पुरे देश में तेयारिया चल रही है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में लाल किले से समारोह का नेतृत्व किया और नई दिल्ली में लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। बतौर प्रधानमंत्री यह उनका आठवां संबोधन है, इसे लेकर पुरे देश में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है ।

भारत की स्वतंत्रता का इतिहास

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शुरू हुआ और इसका नेतृत्व मोहनदास करमचंद गांधी द्वारा किया था। 15 अगस्त 1947 को लगभग 200 साल के ब्रिटिश शासन को समाप्त करते हुए भारत को आजादी मिली, जिसके बाद से देश में पहला स्वतन्त्रता दिवस 1947 में मनाया गया है । भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह एक परंपरा है जिसका पालन वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा किया जाता है, इसके बाद वह देश का संबोधन करते हैं।

इस दिन को झंडा फहराने के समारोह, परेड और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है। भारतीय इस दिन अपनी पोशाक, सामान, घरों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर इस उत्सव को मनाते हैं । इसके साथ ही इसका सबसे ज्यादा उत्साह भारतीय स्कूलों में भी देखा जाता है जहां सभी बच्चे मिलकर अपने शिक्षकों के साथ इस दिन को काफी उत्साह से मनाते हुए आपको दिखाई दे जायेगे ।

इसके साथ ही इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके मद्देनजर सभी देशवासि अपने हर घर पर तिरंगा लहराएंगे और इसके लिए नियमों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं ।

Back To Top